back to top
34.1 C
New Delhi
Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीआरएस के आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर भाजपा ने की चुनाव आयुक्त से शिकायत

हैदराबाद, 24 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की एक शिकायत राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त से की है। बुधवार को भाजपा नेताओं ने राज्य के चुनाव आयुक्त से भेंट कर अपना ज्ञापन दिया और आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के बयान में बताया गया है कि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य नरसिम्हा रेड्डी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता एवं वरंगल खबर गोंडा से स्नातक सीट के उम्मीदवार पल्ला राजेश्वर रेड्डी एवं पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ बिना किसी आधिकारिक अनुमति के नल गुंडा शहर में सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी प्रचार के लिए फ्लैक्सी लगाने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की। उन्होंने अपनी शिकायत में सबूत के तौर पर कुछ वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में रेड्डी ने टीआरएस के नेताओं के शहर में लगवाये गये सभी होर्डिंग्स और फ्लैक्सी को हटाने का अनुरोध किया। साथ ही जिम्मेदार नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। चुनाव आयुक्त को मिलने वालों में रेड्डी के अलावा भाजपा के नलगोंडा नगरपालिका के काउंसलर व अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19 के फिनाले से निकलकर पवन सिंह क्यों पहुंचे मुंबई क्राइम ब्रांच? जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, बिग बॉस 19 के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ मंच साझा करने...
spot_img

Latest Stories

हर तरफ छाया Shweta Tiwari का साड़ी लुक, दिलकश अदाओं पर फैंस हो गए लट्टू

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी...

मूंग दाल की खिचड़ी गर्मियों के लिए बेस्ट, जानें बनाने का तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में हल्का,...

₹10 का नोट बना लाखों का सौदा! पीएम Narendra Modi के ‘झालमुड़ी मोमेंट’ ने मचाई सनसनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री...

Nirmala Sitharaman का अलर्ट: Mythos AI से बैंकिंग सिस्टम को बड़ा खतरा, हाई लेवल मीटिंग में जताई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Nirmala Sitharaman ने देश के बैंकिंग...

ब्लैक जैकेट में Nora Fatehi ने ढाया कहर, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵