back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा बने भारत सरकार के मेहमान,दिल्ली में आदि महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

रांची, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा मंगलवार की शाम नई दिल्ली में शुरू हो रहे आदि महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे।भारत सरकार का जनजातीय कार्य मंत्रालय इसका आयोजन कर रहा है। भारत सरकार के आमंत्रण पर सुखराम मुंडा और उनके दो पुत्र मंगलवार सुबह रांची एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। बता दें कि केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय इस मौके पर आगामी पंद्रह दिनों तक पूरे देश में कई आयोजन कर रहा है। भगवान बिरसा मुंडा रांची से 66 किलोमीटर दूर खूंटी के उलिहातू गांव के रहनेवाले थे। उनके वंशज आज भी यहां रहते हैं। जीवित वंशजों में सुखराम मुंडा सबसे वयोवृद्ध हैं। बिरसा मुंडा की जयंती के दिन केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खुद उलिहातू जाकर सुखराम मुंडा और अन्य परिजनों से मुलाकात की थी। केंद्र सरकार के न्योते पर दिल्ली रवाना होने पहुंचे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे सुखराम मुंडा और उनके पुत्रों का एयरपोर्ट एवं विस्तारा एयरलाइन्स के अधिकारियों ने स्वागत किया। जनजातीय कार्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में आयोजित हो रहा आदि महोत्सव 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में देश भर के जनजातीय कलाकार और कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा,राज्यमंत्री रेणुका सिंह और विश्वेश्वर टुडू के अलावा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। –आईएएनएस एसएनसी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...