back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीरेन सिंह दोबारा संभालेंगे मणिपुर की कमान

इम्फाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां घोषणा की कि बीरेन सिंह ही मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे। बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। सीतारमण के साथ सह पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजु भी थे। उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ यहां दो घंटे तक बैठक की और उसके बाद घोषणा की कि बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। सीतारमण, रिजीजू, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमायूम शारदा देवी और अन्य नेताओं ने बीरेन सिंह को बधाई दी और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा के दस दिन बाद तक भाजपा नयी दिल्ली और इम्फाल में कई बैठकें करती रही और तब जाकर बीरेन सिंह का नाम फाइनल हो पाया। पार्टी के अन्य नेता टी बिस्वजीत सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में चर्चा में था। एक सप्ताह के भीतर बीरेन सिंह, बिस्वजीत सिंह, पूर्व स्पीकर वाई खेमचंद सिंह दो-दो बार दिल्ली गये और पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ कई मुलाकातें कीं। मणिपुर की 60 सीटों पर से भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। बीरेन सिंह फुटबॉल खिलाड़ी और पत्रकार भी रह चुके हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े थे लेकिन वर्ष 2016 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने लगातार पांचवीं बार अपनी पारंपरिक सीट हेनगैंग से जीत हासिल की है। 61 वर्षीय बीरेन सिंह रविवार रात या सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵