back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में पेपर लीक रोकथाम से जुड़ा बिल हुआ पास, नए कानून में 10 साल की जेल, एक करोड़ का जुर्माना लगेगा

Bihar News: इस नए कानून के अंतगर्त पेपर लीक करने वाले दोषी के खिलाफ कड़ी सजा के साथ साथ भारी जुर्माने के प्रावधान भी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन 24 जुलाई 2024 को विधानसभा में नीतीश सरकार ने तीन विधेयक पास किए। बिहार सरकार ने राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की रोकथाम के लिए भी विधेयक को पास किया है। अब बिहार में इस नए कानून के बन जाने से राज्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले दोषी के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान हैं। इस नए कानून के अंतगर्त पेपर लीक करने वाले दोषी के खिलाफ कड़ी सजा के साथ साथ भारी जुर्माने के प्रावधान भी हैं। 

बिहार विधानसभा में 24 जुलाई 2024 को तीन बिल पास हुए

बिहार विधानसभा में 24 जुलाई 2024 को बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) कानून 2024, बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) कानून 2024 और बिहार लिफ्ट एवं एस्केलेटर विधेयक 2024 तीन बिल पास हुए हैं। 

पेपर लीक मामलें की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी

बिहार विधानसभा में पेपर लीक रोकथाम को लेकर जो नया कानून बना है, उसके अनुसार पेपर लीक में शामिल दोषियों को 3-10 साल की सख्त सजा के प्रावधान है। इसके साथ ही पेपर लीक में शामिल दोषियों पर 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि यह नया कानूनबिहार सरकार द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए लागू होगा। वहीं पेपर लीक में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 3-5 साल की सख्त सजा के प्रावधान है। इस नए कानून के तहत अब बिहार में पेपर लीक मामलें की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी। 

पेपर लीक रोकथाम का कानून इन परीक्षाओं में होगा लागू 

बिहार सरकार द्वारा पास पेपर लीक रोकथाम का कानून बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC),बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC),बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC),केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) में लागू होगा।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...