back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में 52 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे – तेजस्वी

पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में 52 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है और सरकार बजट का आकार बढ़ने का दावा कर खुद का पीठ थपथपाती है। विधानसभा के बजट सत्र में बिहार बजट 2022-23 पर चर्चा में भाग लेते हुए तेजस्वी ने सरकार पर आंकड़ों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बजट का आकार बढ़ने की बात करती है लेकिन गरीबी दूर क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की 52 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे है। सात जिलों में गरीबी रेखा से नीचे की आबादी 61 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी की भयावह स्थिति है, हर चौथे युवा में 3 बेरोजगार है। किसानों की आय नहीं है। देश में सबसे बिहार के किसानों की आय है। देश में सबसे अधिक महंगी बिजली बिहार में है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 साल से एक ही मुख्यमंत्री है, फिर भी बिहार पिछड़ा है। स्कूलों में कंप्यूटर भी हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की तारीफ करते हुए कहा कि यह सही बोलते हैं। राजद नेता ने इस दौरान एक शायरी बोली, यहां तक आते आते सूख जाती हैं कई नदियां, मुझे मालूम है पानी कहां रुका है। उन्होंने नीति आयोग और सीएजी की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि बजट हर साल बढ़ रहा है, लेकिन हालात नहीं सुधर रहे हैं। बजट की बात कर रहे सीएजी की रिपोर्ट में अध्याय 5 में पेज 32 पर 19-20 साल का हिसाब दिया गया है, जिसमें लिखा है कि 80 हजार करोड़ खर्च नहीं कर पाए। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵