नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद संसद भवन परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की अहम बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया और सांसदों ने उन्हें बिहार जीत के लिए बधाई दी। पीएम मोदी को जेडीयू सांसद संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।
PM मोदी ने कहा,“बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी”
प्रधानमंत्री ने सांसदों को संबोधित करते हुए साफ कहा कि जीत से उत्साहित होने के बजाय अब और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, जनता ने हम पर भरोसा किया है। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जनकल्याण योजनाओं को तेजी और प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
“आत्मसंतोष में नहीं, मेहनत में बढ़ोतरी करें’
PM मोदी ने साफ निर्देश दिए कि सांसद अपने क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहें योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करें युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने का अभियान तेज करें उन्होंने कहा कि देश की नीतियाँ ऐसी हों जो आम जनता को राहत दें, न कि किसी को परेशान करें। पीएम ने बैठक में बिहार में हो रहे तेजी से विकास की चर्चा की और कहा, बिहार मॉडल को नॉर्थ ईस्ट तक ले जाना है। देश का समग्र विकास तभी संभव है जब हर क्षेत्र समान गति से आगे बढ़े।” बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया PM मोदी ने कहा है कि पहले दो कार्यकाल का काम जनता ने देखा है, अब तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से काम करना होगा। सांसदों को उनके क्षेत्र में प्राथमिकताएं तय करने के निर्देश दिए गए। रिजिजू ने बताया कि लोकसभा में आज से चुनाव सुधार पर चर्चा शुरू होगी। यदि समय कम पड़ा तो यह चर्चा अगले दिन तक चलेगी कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों पर रिजिजू ने कहा, “वंदे मातरम् के 150 साल पूरे हुए हैं। यह राजनीति का मुद्दा नहीं। हमने तारीख तय नहीं की, देश का इतिहास तय करता है।





