back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: राष्ट्रपति ने पटना के महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार की अपनी तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को पटना सिटी स्थित श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और और मत्था टेका। इसके अलावा, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति कोविंद चर्चित महामंदिर पहुंचे और आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा अर्चना की तथा भगवान को नैवेद्यम का भोग लगाया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गर्भगृह की परिक्रमा की। इस क्रम मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने राष्ट्रपति को राममंदिर की प्रतिकृति सौंपी तथा कई धार्मिक पुस्तकें भी भेंट की। राष्ट्रपति ने इस मंदिर की प्रशंसा की। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने मंदिर द्वारा चलाए जा रहे अन्य सामाजिक कार्यो की भी जानकारी ली। कोविंद बिहार के राज्यपाल रहते भी मंदिर में आकर पूजा अर्चना कर चुके हैं। राष्ट्रपति अपने बिहार के दौरे के क्रम में श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब भी पहुंचे और मत्था टेका। यहां गुरुद्वारा में प्रबंधक समिति की ओर से गुरु गोविंद सिंह जी की तस्वीर वाली स्मृति चिह्न्, कृपाण देकर उन्हें सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति के गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क भी गए और वहां बारीकी से सभी चीजों को देखा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। राष्ट्रपति बुधवार को पटना पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति का बिहार से गहरा लगाव रहा है। वे पहले बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। राज्यपाल रहते भी कोविंद इन जगहों पर आ चुके हैं। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵