back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अघ्र्य

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। लोकआस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार की शाम बिहार की राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों, जलशयों पर लाखों छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया और पूजा-अर्चना की। इस क्रम में कई व्रतियों ने अपने घरों तथा अपार्टमेंट की छतों पर भी व्यवस्था कर भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री आवास में भी अपने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। छठ पर्व के तीसरे दिन बुधवार की शाम लाखों व्रती गंगा के छठ घाट पहुंचे। आम से लेकर खास लोग भक्ति में डूब गए। छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। गंगा घाट से लेकर विभिन्न नदियों के तटों, तालाब और जलाशयों पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। राजधानी पटना की सभी सड़कें पूरी तरह सजी हैं। छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राजधानी की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास पर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। इस दौरान उनके बड़े भाई समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे। औरंगाबाद की ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव में भी आस्था एवं विश्वास का प्रतीक छठ पर्व का अनुष्ठान किए व्रतियों ने बुधवार शाम को अस्तचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। श्रद्धालुओं ने सूप में अघ्र्य की सामग्री रखकर भगवान का ध्यान रख नमन किया। अघ्र्य देने को लेकर देव सूर्यकुंड तालाब में लाखों व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गुरुवार की सुबह लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पर्व की शुरूआत हुई थी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵