back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : जदयू विधायक ने बार बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

भागलपुर, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर से जनता दल (युनाइटेड) के विधायक गोपाल मंडल अपने कार्यकलापों से बराबर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। अपनी हरकतों से न्यूज और सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल मंडल एक समारोह में बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते और पैसे लुटाते नजर आए। दरअसल, पिछले दिनों सबौर के फतेहपुर गांव में विधायक शादी के बाद एक रिसेप्शन प्रोग्राम में पहुंचे थे, जहां गाने की महफिल सजी थी और बार बालाएं अपने अंदाज में ठुमके भी लगा रही थीं। इस दौरान जदयू विधायक अपने समर्थकों के साथ पहले स्टेज पर पहुंच गए और वहीं कुर्सी भी लगवा लिए। इसके बाद तो फिर विधायक ठुमका लगाने में जरा भी देरी न की। वे फौरन स्टेज पर लगी कुर्सी तक पहुंचते ही बार-बालाओं का हाथ पकड़कर उन्हें फ्लाइंग किस देकर डांस करने लगे। अपने अतरंगी अंदाज में दिख रहे गोपाल मंडल ने माइक पकड़कर कुछ किस्से भी बताए। उन्होंने कहा, जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं और थिरकने लगता हूं। उन्होंने कहा, पिछले दिनों हमको मुख्यमंत्री जी ने भी कॉल किया था। उन्होंने पूछा कि आप नाचते क्यूं हैं? तो मैंने कहा, कलाकार को नाचने से कोई नहीं रोक पाता। और फिर लगातार एक के बाद एक हिंदी हो या भोजपुरी गाना सभी पर विधायक ने जमकर ठुमके लगाए। उस दौरान सैड़कों लोगों में उनके इस अंदाज को अपने कैमरे में कैद भी किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵