back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में विधान पार्षद तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, नीतीश ने जताया शोक

पटना, 8 मई (आईएएनएस)। बिहार में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच, शनिवार को सत्ताधारी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के विधान पार्षद (एमएलसी) तनवीर अख्तर का निधन हो गया। तनवीर पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। विधान पार्षद के निधन पर मुख्यमंत्री सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे अख्तर पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बिहार विधान परिषद के सदस्य मो. तनवीर अख्तर के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए अपने शोक संदेश में कहा, वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें। तनवीर अख्तर पहले बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे, उसके बाद वे जदयू में शामिल हो गए थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जदयू नेता के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। अल्पसंख्यक समाज की बेहतरी के लिए उनके किये काम सदैव याद किये जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी तनवीर अख्तर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, तनवीर अख्तर के निधन की सूचना से आहत हूं। वह एक बेबाक और हर दिल अजीज इंसान थे। खुदा उनको जन्नतुल फिरदौस में ऊंचा मुकाम दें। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने भी अख्तर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष अख््तर जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे नेकदिल, सरल, सहज, संघर्षशील और सहनशील व्यक्ति थे। मैं बतौर छात्र और पत्रकार उनके जीवन संघर्ष का साक्षी रहा हूं। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने विधान पार्षद के निधन को बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका असमय चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी देवेश कुमार ने भी बिहार विधान परिषद सदस्य तनवीर अख्तर के निधन पर शोक जताया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵