back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Independence Day पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा- अब 12 लाख युवाओं को दी जाएगी सरकारी नौकरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि अगले साल चुनाव होने से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस राज्य के युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में ऐलान किया कि राज्य के युवाओं को पहले से तय संख्या से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 12 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। पहले ये संख्या 10 लाख थी। 

अब तक 5 लाख 16 हजार युवाओं को दी जा चुकी है सरकारी नौकरी

नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे के युवाओं को सरकार के द्वारा लगातार सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जा रही है। साल 2020 में सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का मैने ही तय किया था। अभी तक 5 लाख 16 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा अभी तक लगभग 2 लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

4 साल में दिया गया 24 लाख लोगों को रोजगार

बिहार के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमलोगों ने रोजगार देने की भी बात कही थी। इस दौरान हमने कहा था कि 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले 4 सालों में हमने 24 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अब इस साल चुनाव से पहले 10 लाख और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा हम 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी देंगे। 

बिना नाम लिए तेजस्वी पर साधा निशाना

इस दौरान नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमलोग शुरू से ही युवाओं को नौकरी देने को लेकर काम कर रहे हैं। बीच में कुछ लोग आकर इधर-उधर बोलते रहे। लेकिन असल में हम लोग ही नौकरी और रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

शहरों में शुरू किया गया सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को लेकर भी बयान दिया है। सीएम ने कहा कि हमने 2006 से वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया और उसमें महिलाओं को जीविका का नाम दिया। इस समय जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख हो गई है। अब शहरों में भी सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन शुरू कर दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...