back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: श्राद्ध का भोज खाने के बाद 24 बच्चे बीमार, 1 की मौत

मुजफ्फरपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में श्राद्ध का भोज खाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए, जबकि इलाज के क्रम में एक बच्चे की मौत की खबर है। सभी बीमार बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रूपौली गांव निवासी गणेश महतो की पत्नी फुला देवी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसी मौके पर मंगलवार की शाम श्राद्ध कार्यक्रम में भोज का आयोजन किया गया था। गांव के लोग भी बड़ी संख्या भोज खाया था। भोज खाने के बाद देर रात एक-एककर लोग पेट में दर्द की शिकायत करने लगे। इनमें अधिकांश बच्चे थे। कई बच्चे उल्टी और दस्त से बीमार हो गए। इस कारण गांव में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। देर रात आनन-फानन में सभी पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हेा गई, जिसकी पहचान बिगन महतो के पुत्र निशांत कुमार (10) के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन विनय कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि प्रथम ²ष्टया यह मामला फूड प्वाइनिंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 20 बच्चों को सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ पीड़ित बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की टीम को प्रभावित गांव में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵