back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देहरादून सड़क हादसे पर बड़ा खुलासा, SSP ने कहा- ड्रिंक एंड ड्राइव का नहीं है मामला, अफवाहों पर ध्यान न दें

देहरादून सड़क हादसे को लेकर पूरे देश में तरह तरह की चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इसको को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देहरादून में 11 नवंबर 2024 को हुए सड़क हादसे ने सबको हिला कर रख दिया है। दरअसल 11 नवंबर 2024 की रात 1 बजे देहरादून के ओएनजीसी चौक पर इनोवा कार ट्रक से टकरा गई थी। यह हादसा इतना खतरनाक था कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए थे और उसमें सवार 6 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में 3 लड़कियां और 3 लड़के थे। इस सड़क हादसे में इनोवा में सवार सिद्धेश अग्रवाल(25) बुरी तरह घायल हो गया था। उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

“सोशल मीडिया में किए जा रहे दावों में सच्चाई का आभाव है”

देहरादून के इस सड़क हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि तेज रफ्तार के चलते इनोवा का एक्सीडेंट हुआ। कोई कह रहा है कि छात्र ड्रिंक एंड ड्राइव कर रहे थे। तो कोई कहा रहा है कि वे बीएमडब्लू से रेस लगा रहे थे। वहीं देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इन सब दावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया में किए जा रहे दावों में सच्चाई का आभाव है।  

“सिर्फ सड़क हादसे वाली जगह पर इनोवा कार की स्पीड तेज हुई है”

एसएसपी अजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा है कि उनकी टीम ने देहरादून के अलग-अलग जगहों में इनोवा कार की सीसीटीवी फुटेज चेक की है, जिसमे गाड़ी काफी धीमी गति में चल रही है। जिसका मतलब ओवर स्पीडिंग वाली बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। सिर्फ सड़क हादसे वाली जगह पर इनोवा कार की स्पीड तेज हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि यह एक जांच का विषय है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि इनोवा की स्पीड बढ़ गई। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि इनोवा कार की ब्रेक के नीचे पानी बोतल मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये एक्सीडेंट के पहले ब्रेक के नीचे आई या एक्सीडेंट के बाद ब्रेक के नीचे आई।

“बाकि बात का खुलासा सिद्धेश के होश में आने पर हो हो पाएगा”

एसएसपी अजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि बीएमडब्लू से रेस लगाने वाली बात बिल्कुल गलत है। हमारी टीम को उस समय के हालातों और सीसीटीवी चेक करने से ये पता लगा है। बाकि बात का खुलासा सिद्धेश के होश में आने पर हो हो पाएगा। एक्सीडेंट के समय छात्र सनरूफ पर नहीं थे। वे लोग इनोवा कार में ही बैठे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रिंक एंड ड्राइविंग नहीं आया है। एसएसपी अजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पुलिस की माने तो सभी लड़के-लड़कियां घर पर ही पार्टी कर रहे थे। उनमे से कुछ घर भी चले गए थे। यह कहना बिल्कुल सही नहीं है कि लड़के ओवर स्पीडिंग कर रहे थे। सिर्फ हादसे वाली जगह पर उन्होंने गाड़ी क्यों भगाई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में इंजरीज़ एक्सीडेंट की हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...