नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देहरादून रेलवे स्टेशन पर सांप्रदायिक झड़प और तोड़फोड़ के मामले में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। देहरादून पुलिस ने कहा कि यह तोड़फोड़ बजरंग दल के नेता विकास वर्मा और आजाद समाज पार्टी के नेता आसिफ कुरैशी के नेतृत्व में की गई। मामला अंतरधार्मित रिश्ते से जुड़ा हुआ है।
लड़की से मिलने आया था युवक
देहरादून के स्टेशन पर युवक लड़की से मिलने के लिए आया था। इस बात की सूचना मिलने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
निजी वाहन और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई
दोनों पक्षों के बीच में हुए पथराव के कारण कुछ लोगों के निजी वाहन और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के ASP अजय सिंह और सीमियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
कानून व्यवस्था को हाथ में न ले: पुलिस
पुलिस ने कहा कि कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश ना करें। अगर ऐसा कुछ किया गया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस दौरान जिन लोगों ने कानून को हाथ में लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लड़की-लड़की दोनों को अलग जगहों पर रखा गया है
लड़का और लड़की दोनों को GRPऔर RPF थाने में अलग-अलग जगह पर रखा गया है। स्टेशन पर हुई पत्थरबाजी की पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





