back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना विभाग मंत्री बने बैठे थे पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल, अब जा कर खुली पोल तो हटाए गए

पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। कुलदीप धालीवाल बिना किसी विभाग के मंत्रीपद संभाल रहे थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आपको भी अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, भगवंत मान सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें मंत्री कुलदीप धालीवाल को बताया गया कि वह 21 महीनें से जिस प्रशासनिक सुधार मंत्रालय के मंत्री हैं वह विभाग अस्तित्व में ही नहीं हैं। इसके बाद भगवंत मान सरकार विपक्षियों के निशाने पर है।

बिना विभाग 21 महीनें तक बने रहे मंत्री

शुक्रवार को भगवंत मान सरकार ने एक अधिसूचना जारी की जिसकी संख्या 21/1/2022-2 कैबिनेट/2230 थी। इसमें बताया गया कि कैबिनेट मंत्री केवल NRI मामलों के मंत्री हैं। हालांकि उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग भी आवंटित हुआ था लेकिन आज यह अस्तित्व में नहीं है। इसके बावजूद भी कुलदीप धालीवाल 21 महीनों से मंत्री बने हुए हैं। जब मई 2023 में पंजाब कैबिनेट में 

फेरबदल हुआ था तो यह विभाग दिया गया था लेकिन बाद में पंजाब सरकार ने इस विभाग को खत्म कर दिया था। हालांकि इस बात की जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है कि विभाग को क्यों खत्म किया गया।

विपक्ष ने साधा निशाना

इस मामले के सामने आते ही तमाम विपक्षी दल आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर हो गए। पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा, “यह सरकार के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है कि एक ऐसा विभाग आवंटित किया गया है, जो अस्तित्व में नहीं है। इसके अलावा अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी भगवंत मान सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंत्रियों को ऐसे विभाग आवंटित किए गए जो अस्तित्व में ही नहीं थे और उन्हें खुद भी नहीं पता कि उनके पास कौन से विभाग हैं। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मंत्रियों की शासन में कोई भूमिका नहीं है क्योंकि सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...