नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप छठ पूजा में घर जाने वाले हैं और भीड़ भाड़ के लिए चिंतित है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। त्योहार के मौके को देखते हुए और त्योहार पर भीड़भाड बढ़ने की चिंता को लेकर रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। अगर आप ट्रेनों के परिचालन का समय, ठहराव और संरचना विस्तृत जानकारी लेना चाहते है तो www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते है।
दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद और साबरमती-सीतामढ़ी-अहमदाबाद के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का फैसला किया है।
ट्रेनें और समय
ट्रेन संख्या 09457/09458 (अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल)
प्रस्थान: अहमदाबाद से हर रविवार को 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक, सुबह 08:25 बजे।
पहुंच: दानापुर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे।
वापसी: दानापुर से हर सोमवार को 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक, शाम 18:10 बजे।
पहुंच: अहमदाबाद तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे।
ट्रेन संख्या 09421/09422 (साबरमती-सीतामढ़ी-साबरमती स्पेशल)
प्रस्थान: साबरमती से हर शनिवार को 05 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, रात 19:45 बजे।
पहुंच: सीतामढ़ी तीसरे दिन सुबह 08:30 बजे।
वापसी: सीतामढ़ी से हर सोमवार को 07 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक, शाम 16:00 बजे।
पहुंच: साबरमती तीसरे दिन सुबह 06:00 बजे।
अहमदाबाद-दानापुर ट्रेन रास्ते में ये स्टेशनों पर रुकेगी:
आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा।
साबरमती-सीतामढ़ी ट्रेन रास्ते में ये स्टेशनों पर रुकेगी:
महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, सिसवा बाजार, नरकटियागंज, रक्सौल।
बुकिंग जानकारी
ट्रेन संख्या 09457 और 09421 की बुकिंग 29 सितंबर से शुरू होगी। आप इसे यात्री आरक्षण केंद्र और IRCTC की वेबसाइट पर कर सकते हैं। ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए आप www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।





