back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट ने ली शपथ, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा समेत 19 नए चेहरे शामिल

गुजरात में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शपथ ली।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, CM भूपेंद्र पटेल, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मौजूद रहे। इस नए मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्रियों को जगह मिली है, जिनमें 19 नए चेहरे और 6 पुराने मंत्री शामिल हैं।

हर्ष सांघवी बने गुजरात के नए डिप्टी सीएम

इस बार का सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि युवा नेता हर्ष सांघवी को गुजरात का उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाया गया है।

वे सूरत से विधायक हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने उनके काम और युवा छवि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

 रिवाबा जडेजा बनीं सबसे युवा मंत्री

जामनगर उत्तर से विधायक रिवाबा जडेजा, जो भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं, ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 35 साल की उम्र में वह गुजरात की सबसे युवा महिला मंत्री बन गई हैं। उनकी एंट्री को महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

 अर्जुन मोढवाडिया और जीतू वघानी को भी मंत्री पद

पूर्व कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया और पाटीदार समाज के कद्दावर नेता जीतू वघानी को भी मंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं ने गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के सामने मंत्री पद की शपथ ली। मोढवाडिया हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए थे, जबकि जीतू वघानी भावनगर पश्चिम से विधायक हैं।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के संकेत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति का हिस्सा है।

BJP ने अनुभवी नेताओं के साथ नए और युवा चेहरों को शामिल कर यह संदेश दिया है कि पार्टी अब “नए जोश और संतुलित नेतृत्व” के साथ आगे बढ़ना चाहती है। गुजरात भाजपा के लिए एक मॉडल राज्य है। नई टीम विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि उनकी सरकार का फोकस “विकास, निवेश और जनता की सुविधा” पर रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵