back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Bandh 2026: सड़क से बैंक तक असर, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये अपडेट

12 फरवरी 2026 को 14 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में भारत बंद आयोजित किया गया है जिससे बैंकिंग, परिवहन और बाजार सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज देशभर में 24 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद आयोजित किया गया है। इस हड़ताल को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), INTUC, CITU सहित 14 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का समर्थन प्राप्त है। श्रमिक संगठनों और किसान समूहों के आह्वान पर लाखों कर्मचारी और किसान इस बंद में शामिल हो रहे हैं, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

क्यों बुलाया गया भारत बंद?

ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की प्रमुख मांगें है।

नवंबर 2025 में अधिसूचित चार नए श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए।

बिजली संशोधन विधेयक 2025 वापस लिया जाए।

बीज विधेयक 2025 को निरस्त किया जाए।

MGNREGA (VBGRAMG) को मजबूत और बहाल किया जाए।

“विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025” का विरोध।

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से इस आम हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है।

क्या खुला, क्या बंद?

 

कई राज्यों में राज्य परिवहन बस सेवाएं प्रभावित

ऑटो, टैक्सी और लोकल ट्रांसपोर्ट सीमित या बाधित

कुछ जगह “चक्का जाम” और सड़क अवरोध की स्थिति

रेलवे सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

फ्लाइट संचालन सामान्य, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने में देरी संभव

यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

बैंकिंग सेवाएं

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (एआईबीईए), एआईबीईए और बीईडीआई सहित बैंक यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया है।

इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है

चेक क्लियरेंस और काउंटर सेवाओं में देरी संभव है।

ATMs और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

स्कूल और कॉलेज

देशभर में कोई आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं।

केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में स्थानीय स्तर पर बंद की संभावना।अभिभावकों को संबंधित स्कूल से पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

बाजार और दुकानें

कई स्थानों पर बाजार, थोक मंडियां और दुकानें बंद

रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित

दूध, दवा, अस्पताल और आवश्यक सेवाएं जारी।

घर से निकलने से पहले ध्यान दें

चक्का जाम और प्रदर्शन वाले क्षेत्रों से बचें

पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पूरी तरह निर्भर न रहें

बैंक से जुड़े जरूरी काम डिजिटल माध्यम से करें

यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी देखें

आज का भारत बंद श्रमिक और किसान संगठनों की बड़ी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं, लेकिन परिवहन, बैंकिंग और बाजार गतिविधियों पर असर स्पष्ट है। नागरिकों को सतर्क रहने और घर से निकलने से पहले स्थानीय स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵