back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengaluru: वायुसेना अधिकारी और पत्‍नी पर बाइक सवार ने किया हमला, Video शेयर कर बताई आपबीती

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी और उनकी पत्नी पर बाइक सवार ने हमला कर दिया। हमले में विंग कमांडर घायल हुए हैं। उन्‍होंने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां रविवार शाम एक भारतीय वायुसेना अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट और दुर्व्यवहार किया। विंग कमांडर ने बताया कि बाइक सवार ने उनकी कार का पीछा कर उन पर हमला बोला। इतना ही नहीं चाबी से चेहर पर वार भी किया। वायुसेना अधिकारी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्‍होंने पूरी घटना का खुलासा किया है। 

बाइक सवार ने कन्नड़ में दी गालियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता सी.वी. के रहने वाले हैं। यह हादसा तब हुआ जब रविवार शाम को विंग कमांडर और उनकी पत्नी डीआरडीओ कॉलोनी से अपनी कार में एयरपोर्ट जा रहे थे। विंग कमांडर बोस ने हमले का विवरण देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि दोपहिया बाइक सवार ने उनके वाहन का पीछा किया और कन्नड़ में उन्हें गाली देना शुरू कर दिया।

विंग कमांडर के चेहरे और गर्दन पर आयी चोट 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में विंग कमांडर बोस के चेहरे और गर्दन पर चोट के कारण खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक सवार ने अचानक अपनी गाड़ी दंपति की कार के सामने रोक दी और कन्नड़ में उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। बोस ने दावा किया कि हमलावर उनकी कार पर DRDO का स्टिकर देखकर और अधिक आक्रामक हो गया तथा उनकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगा। जब बोस अपनी कार से निकले और उससे बात करने लगे तो बाइक सवार ने उनके सिर प्रहार कर दिया। चाबी से चेहर पर वार भी किए। 

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने नहीं की मदद

बाइक सवार ने उनके वाहन पर भी पत्थर फेंके, जिससे बोस के सिर पर फिर से पत्थर लगा। शेयर किए गए वीडियो में बोस ने पूरी घटना बताई है। उन्होंने इस बात पर भी निराशा व्यक्त की कि घटना के समय वहां एकत्रित हुए लोगों ने मदद करने के बजाय उनके और उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले में FIR दर्ज होने की संभावना है। वहीं, कर्नाटक की बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बेंगलुरु की सड़कों पर जाम का ‘ट्रैफिक सॉल्यूशन’CM सिद्धारमैया ने प्रेमजी से मांगी उधार की सड़क!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क‍। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक चौंकाने वाला और...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵