back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate Today: सोने के दाम में आयी रिकॉर्ड तेजी, इतने रुपये तक महंगा हुआ गोल्ड, चांदी भी चमकी

दुनिया भर में जारी टैरिफ वॉर का ग्‍लोबल मार्केट पर असर पड़ा है। जिसके बाद सोने की वायदा कीमतों में 1,493 रुपये का भारी उछाल आया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। देश में एक तरफ शादियों का सीजन चल रहा है और दूसरी ओर सोने की कीमतें आसमान छू रही है। ग्लोबल बाजार में बढ़ती मांग के कारण सोमवार को सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल आया है। सोना की कीमत 1500 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

नई ऊंचाई छूने के बाद मामूली गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। सोमवार सुबह हफ्ते के शुरुआती कारोबार में ही सोना 1,493 रुपये यानी 1.57 फीसदी चढ़कर 96,747 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है। हालांकि, कुछ ही समय बाद मुनाफावसूली के चलते इसमें थोड़ी नरमी आई और यह 1,346 रुपये फिसलकर 96,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अमेरिका-चीन में व्यपारिक तनाव के चलते रेट में उथल पुथल

कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। यह 1,464 रुपये यानी 1.53% उछलकर 97,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता को बढ़ा दिया है। इसी कारण निवेशक जोखिम भरे विकल्पों से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश साधनों की ओर रुख कर रहे हैं।

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव का कोई ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक सोने की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। वैश्विक बाजार में भी सोने के वायदा दाम उछलकर 3,400.86 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गए हैं। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की खरीदारी तेज कर दी है, जिससे कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल

कमोडिटी बाजार में चांदी की चमक भी बढ़ती दिखी। मई डिलीवरी के लिए MCX पर चांदी की वायदा कीमत 619 रुपये की बढ़त के साथ 95,656 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी में मजबूती दर्ज की गई, जहां यह 0.72% चढ़कर 32.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ वॉर के चलते निवेशकों का रुख सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहा है, जिससे सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गैस की किल्लत पर भारत सरकार का बड़ा फैसला: पहले किसे मिलेगा सिलेंडर, जारी हुई लिस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। खबरों के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...