नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद आचार संहिता लग जाएगी। उससे पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ मिलकर एक के बाद एक घोषणा कर रहे हैं। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली की राजेंद्र नगर की एक कॉलोनी को 24 घंटे पानी की सप्लाई दी जा रही है। धीरे धीरे यह सुविधा पूरी दिल्ली को दी जाएगी।
अमोनिया मुक्त करेंगे दिल्ली का पानी- केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि साल 2014 कर दिल्ली में पानी टैकर्स के सप्लाई होती थी लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही अगले 10 साल में 97 प्रतिशत पानी पाइपलाइन से सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में भारी मात्रा मे पानी उपलब्ध है लेकिन अमोनिया की वजह से गंदा होने के कारण वह किसी इस्तेमाल में नही आता। इसका समाधान बताते हुई उन्होंने कहा कि हम नए प्लांट के जरिए उस पानी को साफ करेंगे जिसके चलते दिल्ली के उपलब्ध पानी की मात्रा 1500 MGD हो जाएगी।
पूरी दिल्ली को अभी 24 घंटे सप्लाई नहीं
इस घोषणा करने के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे पानी सप्लाई की सुविधा राजेंद्र नगर के DDA फ्लैट्स से शुरु की जा रही है। लेकिन इसे विस्तार देते हुए जल्द से जल्द इसे पूरी दिल्ली में क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ये वादा साल 2020 में किया था जिसे 2025 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन इसे भले ही पूरा न किया गया हो पर शुरुआत हो चुकी है जिसकी मुझे बहुत खुशी है।




