back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ में बड़ा आतंकरोधी ऑपरेशन, जैश के 2 आतंकियों का हुआ खात्मा, छिपने की गुफा भी उड़ाई

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मूकश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में आतंकियों के छिपने की गुफा को भी धमाके से उड़ा दिया गया। यह संयुक्त आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन मंगलवार, 3 फरवरी से चल रहा था। सेना के प्रवक्ता के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर जोफर जंगल क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों ने इलाके की पूरी घेराबंदी कर ली थी, ताकि आतंकी भाग न सकें।

सटीक योजना और मजबूत घेराबंदी

सेना ने बताया कि ऑपरेशन को पूरी योजना और आपसी तालमेल के साथ अंजाम दिया गया। इलाके में प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा गया और एक सुनियोजित कार्रवाई के बाद दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों के बीच बेहतरीन समन्वय और रणनीतिक सटीकता देखने को मिली। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में से एक जैशमोहम्मद का टॉप पाकिस्तानी कमांडर मावी उर्फ माविया था, जो लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय था। दूसरा आतंकी उस्मान उर्फ निक्कू था। दोनों आतंकियों की तलाश सुरक्षाबलों को काफी समय से थी।

गुफा में छिपे थे आतंकी

जानकारी के अनुसार, ये आतंकी बसंतगढ़ के घने जंगलों में भटक रहे थे। जब सुरक्षाबलों ने उन्हें घेरा, तो वे एक गहरी गुफा में जा छिपे। इसके बाद बुधवार को सुरक्षाबलों ने गुफा को धमाके से उड़ा दिया, जिससे दोनों आतंकियों का अंत हो गया। इस सफल ऑपरेशन के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सर्च ऑपरेशन और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵