back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़वानी : भाजपा सांसद ने मोची की चप्पल पर किया पॉलिश

बडवानी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। संत रविदास जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला जब भाजपा के सांसद डा सुमेर सिंह सोलंकी मोची की चप्पलों में पॉलिश करते नजर आए। संत रविदास जयंती के मौके पर बड़वानी में सांसद सोलंकी ने अपने ही तरह से संत रविदास को याद किया। उन्होंने मोचियों का सम्मान किया और एक मोची की तो चप्पल तक पर पॉलिश किया। उनका कहना है कि 25 साल पहले जब यहां पढ़ाई करते थे और चप्पल टूट जाती थी तो इन्हीं के यहां चप्पल सुधरवाने आते थे, आज उन्होंने उनकी चप्पल पर पॉलिश करने के साथ गीता भेंट की और संत रविदास की तस्वीर दी। उन्होंने आगे कहा, कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं। सांसद ने कहा, संत शिरोमणि रविदास जयंती के शुभ-अवसर पर आज मैंने बड़वानी नगर में फुटपाथ पर बैठकर जूते पॉलिश करके अपनी जीविका चलाने वाले मोची भाइयों का पुष्पमाला, शाल, श्रीफल व संत रविदास जी का चित्र भेंटकर उनका स्वागत-सम्मान किया एवं जो मोची भाई आजतक लोगो के जूते पॉलिश करते थे, आज मैंने उनके जूते पॉलिश कर समस्त मौची समाज का अभिनंदन किया। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने सांसद की तस्वीरों केा ट्वीट करते हुए लिखा,अभिनंदनीय और प्रेरक ,संत शिरोमणि रविदास जयंती के शुभ-अवसर पर आज सांसद और भाजपा प्रवक्ता भाई सुमेर सिंह सोलंगी ने फुटपाथ पर बैठकर जूते पॉलिश करके अपनी जीविका चलाने वाले मोची भाइयों का स्वागत-सत्कार कर उनके जूते पॉलिश किया। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵