back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बरेली में जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी, कल शाम 3 बजे तक लिए इंटरनेट सेवा बंद

बरेली में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट है। प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह या हिंसा को रोकने के लिए कड़े इंतज़ाम किए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बरेली में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के लिए प्रशासन ने सख़्त सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री तैनात

बरेली शहर को चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटा गया है। हर सुपर जोन में एक एसपी, दो एडिशनल एसपी और दो सीओ जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, स्पेशल जोन की निगरानी एडिशनल एसपी और सीओ करेंगे। संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

ड्रोन कैमरों से आसमान से निगरानी

प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए तीन सरकारी और पांच प्राइवेट यानी कुल आठ ड्रोन कैमरे लगाए हैं। ये ड्रोन लगातार उड़ान भरते हुए भीड़ और हालात की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। लोगों को चेतावनी भी दी गई है कि वे अपने घरों की छतों से पत्थर हटा लें। अगर किसी छत पर पत्थर पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किस इलाके को बनाया गया सुपर जोन और स्पेशल जोन?

पहला सुपर जोन: मलूकपुर से बिहारीपुर क्षेत्र दूसरा सुपर जोन: इस्लामिया ग्राउंड, कुतुबखाना और नावेल्टी इलाका तीसरा सुपर जोन: कोहड़ापीर, कुतुबखाना, बांसमंडल और साहूगोपीनाथ क्षेत्र चौथा सुपर जोन: शहदाना, ईंटपजाया और सिकलापुर स्पेशल जोन भी चार हिस्सों में बांटे गए है, सराय-बाकरगंज, जखीरा-सैलानी, नकटिया और प्रेमनगर-बानखाना।

अफवाह रोकने के लिए इंटरनेट और SMS बंद

प्रशासन ने अफवाहों पर रोक लगाने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे से अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स से गलत सूचनाएं फैल सकती हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया है बरेली में जुमे की नमाज को शांति और सुरक्षा के माहौल में पूरा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस है।

Advertisementspot_img

Also Read:

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए Samajwadi Party ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...