नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय पहलवान साक्षी मालिक की हाल में ही लॉन्च हुई किताब ने भारतीय पहलवानों के बीच बयानों की जंग शुरू कर दी है। दरअसल, पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी विटनेस नाम की बुक में पूर्व साथी महिला पहलवान और BJP नेता बबीता फोगाट पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी बुक को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि बबीता फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष बनना चाहती थी। बबीता फोगाट ने ही विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी। साक्षी मलिक के इस बयान के बाद बबीता फोगाट ने 23 अक्टूबर 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कड़ा जवाब दिया है।
“किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई”
पूर्व महिला पहलवान और BJP नेता बबीता फोगाट ने साक्षी मलिक के बयान को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “खुद के किरदार से जगमगाओं, उधार की रोशनी कब तक चलेगी॥ किसी को विधानसभा मिला किसी को मिला पद, दीदी तुमको कुछ न मिला हम समझ सकते है तुम्हारा दर्द। किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई।”
“बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए बबीता ने उकसाया”
बबीता फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साक्षी मलिक का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका यह पोस्ट साक्षी मलिक के लिए ही है। क्योंकि साक्षी मलिक ने अपनी किताब में विरोध प्रदर्शन के पीछे साजिश रचने का पूरा आरोप बबीता फोगाट पर ही लगाया है। साक्षी मलिक ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों को विरोध प्रदर्शन के लिए बबीता फोगाट ने उकसाया था, उन्होंने ने ही इसकी पूरी व्यवस्था की थी और हमें अनुमति दिलाई थी। बता दें कि साक्षी मलिक ने हाल में ही विटनेस नाम की एक किताब पब्लिश की है, जो उनकी ऑटोबायोग्राफी है। साक्षी मलिक ने इस किताब में कई खुलासे किए हैं।




