back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मई से 37 छावनी अस्पतालों में खुलेंगे आयुर्वेद केंद्र

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने 1 मई से देश भर के 37 छावनी अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों का संचालन करने का फैसला किया है। रक्षा सचिव अजय कुमार और आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राकेश कोटेचा के बीच हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह कदम सशस्त्र बलों के कर्मियों, उनके परिवारों और नागरिकों सहित छावनियों के निवासियों के लिए आयुर्वेद की चिकित्सा उपलब्ध कराएगा। इस पहल का समर्थन करने के लिए आयुष मंत्रालय इन 37 अस्पतालों को कुशल आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट उपलब्ध करा रहा है। यह भी निर्णय लिया गया है कि इन 37 आयुर्वेद केंद्रों को कार्यात्मक बनाने के लिए रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई), रक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय के अधिकारी मिलकर काम करेंगे। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...