नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती पर पहला वीडियो मैसेज भेजा है। शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में पहुंचते ही वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने देश के नाम एक वीडियो कॉल पर एक संदेश भेजा ओर अपना अनुभव बताया। शुभांशु अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गुरुवार को करीब 4:30 बजे डॉक्यार्ड पहुंचेगा। शुभांशु Axiom-4 स्पेस मिशन पर निकले हैं।
शुभांशु शुक्ला ने वीडियो कॉल में अंतरिक्ष से कहा, ”नमस्कार… वे और उनका क्रू अंतरिक्ष में आकर बहुत खुश हैं। मैं यहां आकर अब जीरो ग्रैविटी की आदत डाल रहा हूं। जैसे कोई बच्चा चलना-खाना और पीना सीख रहा हो या वह यह पता लगा रहा हो कि कैसे ये बस चीजें करना है। मैं वाकई एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं। उन्होने अंतरिक्ष यात्रा का अद्भुत बताया और इस यात्रा के दौरान उन्होने अपने अनुभव साझा किए है।
और उन्होंने कहा कि मुझे तिरंगा हमेशा याद दिलाता है कि आप सभी मेरे साथ हैं। भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम और आगामी गगनयान मिशन के लिए एक मजबूत कदम है। मैं चाहता हूं कि आप में से हर कोई इस मिशन का हिस्सा महसूस करे।”
शुभांशु ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भरी थी उड़ान
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उड़ान फ्लोरिडा में नासा (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से सुबह 2:31 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे) पर फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में लॉन्च हुई थी।
चार चालक दल के साथ मिशन लॉन्च
इस दौरान मिशन को लेकर नासा ने एक अपडेट में बताया, “बुधवार को 2:31 बजे ईडीटी पर कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर बढ़ रहा है, जिसमें एक्सिओम मिशन 4 के चालक दल के चार सदस्य हैं।”
शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री
ड्रैगन में एक्स-4 कमांडर पैगी व्हिटसन, पायलट शुभांशु शुक्ला और मिशन विशेषज्ञ स्लावोज उज्नान्स्की-विज्निएव्स्की और टिबोर कपू सवार हैं। नासा ने कहा कि यह गुरुवार सुबह 7 बजे हार्मनी मॉड्यूल के अंतरिक्ष-सामने वाले पोर्ट पर डॉक करेगा। शुक्ला 1984 में राकेश शर्मा की उड़ान के बाद अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
शुभांशु शुक्ला ने देश के नाम पहले दिया था ये मैसेज
ISS जाते समय अपने संदेश में शुक्ला ने कहा, “नमस्ते, मेरे प्यारे देशवासियों। क्या सफर है। 41 साल बाद हम फिर से अंतरिक्ष में हैं। यह एक शानदार अनुभव है। हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। यह केवल मेरी यात्रा नहीं है। मैं अपने साथ भारतीय तिरंगा ले जा रहा हूं।”




