back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अतुल सुभाष सुसाइडः पत्नी ने करोड़ों मांगे, बेटे का चेहरा नहीं दिखाया… कोर्ट की जज पर भी लगाए गंभीर आरोप

बेंगलुरु में 34 साल के अतुल सुभाष द्वारा की गई आत्‍महत्‍या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। अतुल अपनी पत्‍नी की प्रताड़ना और कोर्ट में चल रहे मुकदमों से परेशान हो चुका था।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 34 साल के अतुल सुभाष द्वारा की गई आत्‍महत्‍या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। अतुल अपनी पत्‍नी की प्रताड़ना और कोर्ट में चल रहे मुकदमों से परेशान हो चुका था कि उसने 24 पेज का सुसाइड नोट लिखा और 84 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। सुसाइड नोट में पत्नी और उसके परिवारवालों पर प्रताड़ना और झूठे मुकदमे लगाने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने अतुल की पत्नी और ससुराल वालों पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पत्नी ने सेटलमेंट के लिए 3 करोड़ रुपये की डिमांड की

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके का रहने वाले 34 वर्षीय अतुल सुभाष, एक प्राइवेट फर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पद पर कार्यरत थे। वह उत्तर प्रदेश के निवासी थे और कई सालों से पत्नी से अलग रह रहा थे। सुसाइड से पहले उन्होंने 40 पेज का एक सुसाइड नोट अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को ईमेल किया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर हैरेसमेंट के कई आरोप लगाते हुए लिखा कि पत्नी ने सेटलमेंट के लिए 3 करोड़ रुपये की डिमांड की है। जबकि बच्चे की देखभाल और मेनटेनेंस के लिए अलग से पैसों की मांग की गई। 

मस्‍क और ट्रंप को टैग कर ये लिखा- 

मृतक अतुल सुभाष ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर वीडियो का एक लिंक शेयर करते हुए एक्‍स के CEO एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग किया है। जिसमें अतुल ने लिखा कि “जब आप इसे पढ़ेंगे, तब तक मैं मर जाऊंगा। भारत में पुरुषों का कानूनी नरसंहार हो रहा है। एक मृत व्यक्ति एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप से लाखों लोगों की जान बचाने और भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बहाल करने का अनुरोध कर रहा है।”

2019 में हुई थी अतुल की शादी 

अतुल सुभाष की शादी 2019 में हुई थी। उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा, हत्या की कोशिश, अप्राकृतिक संबंध और धारा 498ए के तहत केस दर्ज कराए थे। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ गये थे। सुसाइड से पहले उन्होंने 40 पेज का सुसाइड नोट लिखा और 84 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों पर हैरेसमेंट और झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाया है। अतुल ने लिखा कि वह 120 बार कोर्ट में पेश हो चुके थे और हर बार तारीख पर तारीख मिल रही थी। इस प्रक्रिया से वे बहुत परेशान हो गए थे। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए लिखा कि उनका केस कोर्ट में लाइव सुना जाए ताकि सिस्टम की सच्चाई सबके सामने आ सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में गैंगवार की आहट: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, नए गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुख्यात...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...