back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार का बुलडोजर एक्शन, विरोध पर आतिशी को हिरासत में लिया, BJP पर भड़के केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी को पुलिस ने आज यानी 10 जून को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को पुलिस ने मंगलवार यानी आज 10जून को कस्टडी में ले लिया। कालकाजी के भूमिहीन कैंप में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल आतिशी को हिरासत में लिए जाने पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बीजेपी सरकार पर भड़कते हुए हमला बोले, जाने क्या कहा केजरीवाल ने?

पूर्व सीएम आतिशी पुलिस हिरासत में

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी ने पुलिस के हिरासत में लिए जाने के बाद हमला बोलते हुए कहा, बीजेपी इन झुग्गियां को तोड़ने वाली है और आज मुझे जेल में लेकर जा रही है क्योंकि मैं इन झुग्गी वालों की आवाज उठा रही हूं। इन सब को देखते हुए बीजेपी की सीएम रेखा गुप्ता जी आपलोगों को झुग्गीवालों की हाय लगेगी। इसके बाद दिल्ली में बीजेपी कभी वापस नहीं आएगी। इन गरीबों के साथ अत्याचार हो रहा है। 

बीजेपी सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

बीजेपी सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर भड़ास निकालते हुए कहा, बीजेपी सरकार पूरी दिल्ली में लोगों को बेघर कर रही है। ग़रीबों के आशियाने उजाड़ रही है। जब आम आदमी पार्टी ग़रीबों के साथ खड़ी होकर उनके लिए आवाज़ उठाती है, तो हमारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया जाता है। आज नेता विपक्ष आतिशी को हिरासत में लिया गया । ये सरासर बीजेपी सरकार की तानाशाही है। बीजेपी चाहे हम सबको गिरफ़्तार कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी दिल्ली की आम जनता के हक़ के लिए आवाज़ उठाते रहेगी। 

‘चुनाव जीतने के बाद झुग्गियों को तोड़ा जा रहा’

इससे पहले झुग्गियों पर हो रही तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोला था कि, विधानसभा चुनाव से पहले आपने झुग्गी में रहने वाले लोगों को भरोसा दिलाया था कि, उनकी सरकार के आते ही यहां गरीबों के लिए झुग्गी से पक्के मकान बना दिए जाऐगे। लेकिन चुनाव जीतते ही बीजेपी सरकार उन गरीबों के आशियाने को तोड़ उन्हें बेघर कर रही है। 

‘झुग्गी हटाने पर मकान बनाकर दिया जाएं’

इसपर आतिशी ने कहा, किसी झुग्गी को हटाने के लिए अगर कोर्ट का आदेश आया है तो उसे एक किलोमीटर की दूरी में मकान बनाकर दिया जाना चाहिए। जैसें, मद्रासी कॉलोनी में लोगों को नरेला में मकान दिए गए थे। भोगल और आश्रम में काम करने वाले लोग नरेला से 50 किलोमीटर दूर कैसे नौकरी करने के लिए आऐगें। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...