back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assembly Election Date Announcement: हरियाणा में 1 फेज तो जम्मू-कश्मीर में 3 फेजों में होंगे चुनाव

आज शुक्रवार को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। सुरक्षा के लिहाज से जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में मतदान कराये जा रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

हरियाणा में 1 ही फेज में होगा चुनाव

वहीं हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में सिर्फ 1 ही दिन सभी 90 सीटों पर चुनाव होंगे। हरियाणा के सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

हरियाणा में 90 में से 73 सीटें हैं सामान्य

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हरियाणा की 90 में से 73 सीटें सामान्य और 17 सीटें आरक्षित हैं। हरियाणा में 27 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया जाएगा। हरियाणा में करीब 2 करोड़ मतदाता हैं। 20,629 पोलिंग बूथ है। वहीं 150 पोलिंग बूथ हैं।

हरियाणा में विधानसभा सीटें

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जिसमें बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता होती है। पार्टी वाइज अगर बात करें तो BJP के पास इस समय 41 विधायक हैं। वहीं 1 HLP और 1 निर्दलीय है। जिसको मिलाकर बीजेपी सरकार बनाई है। वहीं विपक्ष की बात करें तो INDIA ब्लॉक के पास इस समय 32 सीटें हैं। जिसमें कांग्रेस के पास 29 और 3 निर्दलीय विधायक शामिल है। वहीं JJP के पास 10, INLD के पास 1 और 1 विधायक निर्दलीय है। इसके अलावा 3 सीटें खाली हैं।

जम्मू कश्मीर में कुल कितनी हैं विधानसभा सीटें

जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 सीटें हैं। जिनमें 2 सीटें सिर्फ कश्मीरी पंडितों के नाम पर आरक्षित की गई हैं, हालांकि कश्मीरी पंडितों को कश्मीरी प्रवासी की संज्ञा दी गई है। जिस भी व्यक्ति ने 1 नवंबर 1989 के बाद जम्मू कश्मीर से पलायन किया होगा और उनका नाम रिलीफ कमीशन में रजिस्टर हो, उन्हें कश्मीरी प्रवासी का दर्जा दिया जाएगा

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP में SIR के दौरान OTP मांगा जाए तो रहें सावधान! चुनाव आयोग ने दी ठगी से बचने की चेतावनी

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच साइबर अपराधी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...