back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरुंधति रॉय का विवादास्पद भाषण पाठ्यक्रम तत्काल हटाने का किया आग्रह

अरुंधति रॉय का विवादास्पद भाषण पाठ्यक्रम तत्काल हटाने का किया आग्रह नई दिल्ली| शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान को पत्र लिख कर कालीकट विश्वविद्यालय में बी.ए. अंग्रेज़ी साहित्य के तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम में कथित राष्ट्र विरोधी सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने का आग्रह किया है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कालीकट विश्वविद्यालय के उपरोक्त पाठ्यक्रम में “ब्रेकिंग इंडिया” की प्रमुख वक्ता अरुंधती रॉय के एक भाषण ‘कम सितम्बर’ नामक भाषण का समावेश किया गया है जिसे अरुंधति रॉय ने वर्ष 2००2 में अमेरिका में दिया था। AICTE ने बताया- इस साल इंजीनियरिंग संस्थानों और बिजनेस स्कूलों सहित 179 कॉलेज हुए बंद श्री कोठारी ने कहा कि इस भाषण में अरुंधति रॉय ने हिंदू धर्म का उल्लेख ‘सांप्रदायिक फासीवादी’ कह कर किया है तथा दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की तत्कालीन सरकार को भी फासीवादी एवं कश्मीर में राज्य प्रायोजित आतंकवाद चलाने वाली सरकार कहा है। उन्होंने 2००2 के गुजरात में हुए दंगों को ‘राज्य समर्थित जनसंहार’ की उपमा दी है। आत्मघाती हमला करने वाले आतंकवादियों का बचाव करते हुए लिखा है “हमें आतंकवादी की निंदा करना सिखाया जाता है किंतु वो इस स्थिति तक क्यों पहुँचा इसका विचार भी हमें करना चाहिए।” उन्होंने आगे बताया कि इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि इस भाषण का एवं भाषण देने वाली वक्ता की मंशा राष्ट्र विरोधी भावना को बढ़ावा देने वाली ही है। देश के किसी भी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में इस प्रकार का पाठ पढ़ाना राष्ट्रद्रोह समान है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के दक्षिण क्षेत्र के संयोजक ए. विनोद ने कहा कि शीर्ष स्तर पर पत्राचार में पाठ्यपुस्तक समिति एवं विश्वविद्यालय के कुलपति पर भी उचित कार्रवाई किए जाने की माँग की गई है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Jammu-Kashmir: अलगावाद को बढ़ावा देने वाली 25 किताबों पर लगा बैन, जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा एक्‍शन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली करीब 25 किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...