back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या मच्छरों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत और डेंगू-मलेरिया का खतरा भी होगा कम

बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्‍हें दूर भगाया जा सकता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी रुक जाता है, जिससे मच्छरों को तेजी से पनपने का मौका मिल जाता है। मच्छर काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी कई खतरनाक बीमारियां फैलती हैं। इसी कारण बारिश के समय इन बीमारियों के मामले बढ़ते नजर आते हैं। चिकित्सक भी मानसून में मच्छरों से सावधान रहने की सलाह देते हैं, ताकि संक्रमण का खतरा टाला जा सके। तमाम कोशिशों के बावजूद कई बार घर में मच्छर बढ़ जाते हैं और परेशानी का कारण बनते हैं। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें घर से दूर रख सकते हैं।

इन 5 घरेलू उपायों से पाएं मच्छरों से पाएं छुटकारा

नीम और तुलसी

नीम और तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय पौधों के रूप में जाना जाता है। नीम के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और मच्छर भगाने वाले गुण मच्छरों को पास नहीं आने देते। नीम का तेल त्वचा पर लगाने या उसके पत्तों को जलाने से मच्छर दूर रहते हैं। वहीं, तुलसी की खुशबू भी मच्छरों को पसंद नहीं होती। घर में तुलसी का पौधा लगाने और शाम को उसके पास दीपक जलाने से मच्छरों से छुटकारा मिलता है।

कपूर और लहसुन

कपूर जलाने से निकलने वाला धुआं मच्छरों को भगाने में काफी असरदार होता है। इसे दिन में एक बार हर कमरे में 10-15 मिनट तक जलाएं। वहीं लहसुन को कुचलकर पानी में उबालें और उस पानी से घर में स्प्रे करें। इसकी तेज गंध न केवल मच्छरों को दूर रखती है, बल्कि घर के वातावरण को भी शुद्ध बनाती है। यह खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों वाले घरों के लिए सुरक्षित विकल्प है।

नींबू और लौंग

यह एक लोकप्रिय और असरदार नुस्खा है। आधे कटे हुए नींबू में 4-5 लौंग चुभोकर कमरे में रखें। इसकी तेज गंध मच्छरों को पास नहीं आने देती। इसे आप रात के समय अपने सोने के स्थान के पास भी रख सकते हैं। यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है और किसी भी केमिकल की जरूरत नहीं होती।

लैवेंडर या सिट्रोनेला ऑयल

लैवेंडर और सिट्रोनेला जैसे एसेंशियल ऑयल न केवल मच्छरों को दूर रखते हैं, बल्कि घर को सुगंधित और सुकूनदायक माहौल भी देते हैं। इनकी कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे करें या डिफ्यूजर में डालें। ये तेल एलर्जी से पीड़ि‍त लोगों या बच्चों के लिए भी सुरक्षित हैं। चाहें तो रूई में डालकर इन्हें खिड़कियों के पास रख सकते हैं।

मच्छरदानी का उपयोग

हालांकि यह पुरानी तकनीक है, लेकिन आज भी मच्छर से बचने का सबसे प्रभावशाली तरीका है। मच्छरदानी बिना किसी रसायन के सुरक्षा देती है। अब बाजार में ट्रैवल-फ्रेंडली और फोल्डेबल मच्छरदानियां भी मिलती हैं। इसके अलावा खिड़की-दरवाजों पर फाइबर नेट लगवाकर मच्छरों की एंट्री रोकी जा सकती है, जो किफायती और टिकाऊ विकल्प है।

(Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Advertisementspot_img

Also Read:

पार्लर जैसा गुलाबी निखार अब घर पर! चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, मुलायम और हल्के गुलाबी निखार से दमकता नजर आए। लेकिन रोजाना साधारण साबुन...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵