नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे पर्दे की चहेती बहू और ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या आज (17 अगस्त) अपना जन्मदिन मना रही हैं। ‘डॉ. प्रीता अरोड़ा’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्रद्धा की रियल लाइफ भी किसी टीवी सीरियल से कम नहीं रही। कभी सगाई टूटी, कभी प्यार ने साथ छोड़ा, लेकिन आज वो एक नेवी ऑफिसर की दुल्हन बनकर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
साउथ से बॉलीवुड, फिर टीवी तक – संघर्षों से भरा रहा सफर
श्रद्धा ने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘कलवानिन कडाली’ से की। इसके बाद उन्हें मौका मिला राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निशब्द’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का। ‘पाठशाला’ में शाहिद कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर की। तेलुगू सिनेमा में भी उन्होंने हाथ आजमाया, लेकिन असली पहचान मिली छोटे पर्दे से।
टीवी की ‘प्रीता’ बनीं हर दिल अज़ीज़
2011 में श्रद्धा ने ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’ से टीवी डेब्यू किया। इसके बाद ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे शोज में नजर आईं, लेकिन 2017 में जब उन्होंने ‘कुंडली भाग्य’ में ‘डॉ. प्रीता’ का रोल निभाया, तो देखते ही देखते हर घर की चहेती बन गईं। आज वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं।प्रीता पर्दे पर चाहे जितनी सीधी-सादी नजर आएं, लेकिन उनकी रियल लाइफ में ट्विस्ट किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं रहे।
दो बार टूटा दिल, तीसरी बार मिला सच्चा प्यार
श्रद्धा की लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।
साल 2015 में एनआरआई बिजनेसमैन जयंत रत्ती से सगाई हुई, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची।
इसके बाद आलम मक्कड़ के साथ रिश्ता जुड़ा, दोनों नच बलिए 9 में साथ दिखे, मगर यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका।
फिर 2021 में उनकी जिंदगी में आए इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल। कुछ ही महीनों की जान-पहचान के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2021 को शादी कर ली। अब दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।
फिर से टीवी शो में कमबैक किया हैं।
2024 के अंत में श्रद्धा ने जुड़वा बच्चों – एक बेटा और एक बेटी – को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने ‘कुंडली भाग्य’ से विदा ले ली। अपने फेयरवेल पोस्ट में श्रद्धा ने लिखा था –”प्रीता सिर्फ एक किरदार नहीं, मेरी पहचान बन गई थी। शुक्रिया उन सभी दर्शकों का, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।” लेकिन हाल में ही एक्ट्रेस फिर से टीवी शो में कमबैक किया हैं।
न डरती हैं, न मंजिल से पीछे हटती हैं यही हैं श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या की कहानी उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव में अपने सपनों को थामे रखती हैं। पढ़ाई में अव्वल, परफॉर्मेंस में शानदार और निजी जीवन में संतुलित श्रद्धा आज उस मुकाम पर हैं, जहां तक पहुंचने के लिए हौसला और मेहनत दोनों चाहिए। जीवन में संतुलित श्रद्धा आज उस मुकाम पर हैं, जहां तक पहुंचने के लिए हौसला और मेहनत दोनों चाहिए।




