back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरा काम करो नहीं तो बम और गोलियों से उड़ा देंगे…’, अररिया के BJP सांसद को मिली जान से मारने की धमकी

अररिया से BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह को मैसेज भेजकर बम और गोलियों से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अररिया के BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें मैसेज के द्वारा दी गई है। प्रदीप कुमार सिंह को विनोद राठौर नाम के एक व्यक्ति ने मैसेज भेजकर रंगदारी और जान से मारने की बात कही है।

7b3bb49d10449406cdf368ef547deb5f-Araria MP.jpg

बम और गोली से उड़ाने की दी गई धमकी

इस संबंध में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नगर थाने में 2 सितंबर को आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि धमकी में विनोद राठौर ने जेल में बंद अपने भाई दिनेश राठौर को छुड़ाने सहित 10 लाख रुपये भाई को जेल के गेट पर भेजने की धमकी दी है। अगर ये काम नहीं किया गया तो सांसद को बम और गोली से उड़ा देने की बात कही गई है।

कब दी गई धमकी

दरअसल 27 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे सांसद को दो बार फोन आया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फोन नहीं रिसीव करने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें मैसेज भेजा। जिसमें उसने कहा कि तुमको ज्यादा हम नहीं कहेंगे। यह मेरी अंतिम वार्निंग है। मेरे भाई दिनेश राठौर को जेल से छुड़ाओ और 10 लाख रुपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो। नहीं तो अररिया जिला में कभीं भी किसी भी समय ग्रेनेड, बम और गोलियों की बौछार कर तुम्हें उड़ा देंगे विनोद राठौर।

मैं अपराधी दिनेश राठौर के निशाने पर काफी दिनों से हूं- सांसद

इस संबंध में सांसद ने कहा कि अपराधी दिनेश राठौर एवं इनके गैंग के निशाने पर मैं काफी दिनों से हूं। पूर्व में भी यह कई बार मुझे जान से मारने और अन्य हानि पहुंचाने की धमकी दे चुका है। वहीं नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने इस संबंध में बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵