back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NDA में फिर खटपट! योगी सरकार के इस फैसले पर अपना दल को आपत्ति, CM योगी को चिट्ठी लिखकर की ये मांग

उत्तर प्रदेश में NDA की सहयोगी पार्टी अपना दल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी के कुछ नेताओं को अपना दल (सोनेलाल) पार्टी से बाहर कर दिया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश में NDA की सहयोगी पार्टी अपना दल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी के कुछ नेताओं को अपना दल (सोनेलाल) पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद भी बीजेपी ने निगम/बोर्ड में पार्टी से निकाले गए नेताओं को दोबारा से जगह दे दी है, जिस पर अपना दल ने आपत्ति जताई। इस संबंध में पार्टी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा है। 

अपना दल एस ने सीएम योगी को लिखा पत्र 

अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष आर पी गौतम ने इस संबंध में सीएम योगी को लेटर लिखते हुए इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। इन सदस्यों को तत्काल पद से हटाने की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि अपना दल एस पीएम मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन का अहम घटक दल है और सालों से प्रदेश में विकास कार्यों में सहयोग करता आ रहा है। 

अपना दल एस ने जताई फैसले पर आपत्ति

आरपी गौतम ने बताया कि पूर्व में पार्टी के कोटे से मोनिका आर्या को अपर शासकीय अधिवक्ता और अरविंद बौद्ध को पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया था। लेकिन इन दोनों ही सदस्‍यों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तीन साल के पहले ही अपना दल से निकाल दिया था।  

उन्होंने आगे कहा कि, संज्ञान में आया है कि अपना दल एस को विश्वास में लिए बगैर ही मोनिका आर्या और अरविंद बौद्ध को दोबारा नए कार्यकाल के लिए मनोनीत कर दिया गया है। आपसे अनुरोध हैं कि इन दोनों नेताओं को वर्तमान में मनोनीत किए गए पदों से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि गठबंधन धर्म की गरिमा बनी रहे। 

दो अन्‍य सदस्‍यों के नामों की सिफारिश कीा

उन्‍होंने कहा कि, अपना दल एस के कार्यकर्ताओं में NDA गठबंधन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता की भावना मजबूत हो इसके लिए अपना दल एस ने इन दोनों मनोनीत सदस्यों को हटाने के साथ पार्टी के कोटे से दो नए सदस्यों का नाम सरकार को प्रेषित किया है जिन्हें इनकी जगह मनोनीत करने की मांग भी की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चप्पल-जूता चलके जेल जाओगे…’ गढ़मुक्तेश्वर में विकास कार्यों पर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक हरेंद्र तेवतिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों को लेकर बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया गुरुवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...