back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजा की चिंता करते हैं लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं पर एक शब्द नहीं बोला… राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का हमला

आज बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गाजा की चिंता करते हैं लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए एक शब्द आजतक नहीं बोला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग गाजा की चिंता करते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंदू अल्पसंख्यक हैं। उनकी सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

क्या बोले अनुराग ठाकुर?


सदन में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख को बधाई दी, लेकिन बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख को बधाई तो दी, लेकिन वहां के हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर उनसे कोई बात नहीं की। 

आखिर कौन सी थी मजबूरी


अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात नहीं कर सके। जबकि गाजा को लेकर तो कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी। 

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हैं मोहम्मद यूनुस


बता दें कि, शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ली। इस दौरान मोहम्मद यूनुस को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हमले के विरोध में आवाज उठाई और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

राहुल गांधी ने भी दी थी बधाई


मोहम्मद यूनुस को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी। हालांकि इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर कुछ नहीं कहा। जिसपर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कुछ नहीं बोला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, “वर्ल्ड कप भारत में खेलो, वरना बाहर रहो”, बताई अंतिम तारीख

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से सख्त अल्टीमेटम मिला है। रिपोर्ट्स के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...