back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजधानी दिल्ली में आतंकवाद विरोधी बैठक हुई शुरु

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे की बैठक सोमवार को दिल्ली में शुरू हो गई। बैठक में शंघाई सहयोग संगठन देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। उज्बेकिस्तान में स्थित आरएटीएस एक स्थायी आतंकवाद-विरोधी इकाई है जो शंघाई सहयोग संगठन देशों के दायरे में आता है। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ सभी सदस्य देशों के बीच संबंध को बढ़ावा देना है ताकि आगे सब साथ में आतंकवाद के खिलाफ खड़े हो सके। एससीओ की अध्यक्षता सदस्य राज्यों के बीच एक वर्ष के लिए रोटेशन द्वारा होती है, ऐसी स्थिति में फिलहाल भारत अध्यक्ष के रूप में कार्यकारी परिषद का नेतृत्व कर रहा है। सूत्रों ने संकेत दिया कि बैठक में उम्मीद है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा होगी क्योंकि तालिबान ने हिंसा का इस्तेमाल किया है और आशंका है कि यह एक आतंकी लॉन्च पैड और ड्रग तस्करी केंद्र बन सकता है। 16 से 19 मई तक होने वाली इस खास बैठक में चीन, पाकिस्तान, रूस और अन्य एशियाई देशों की आतंकवाद विरोधी टीमें भाग ले रही हैं। –आईएएनएस पीटी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...