back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत, डल्लेवाल की भी बिगड़ी तबीयत, अनशन जारी

शंभू बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच एक और किसान की मौत हो गई है, इससे पहले तरणतारन के शंभू बॉर्डर पर एक किसान ने सल्‍फास निगलकर अपनी जान दी थी, किसान के मौ‍त का ये मामला दूसरा जो बॉर्डर पर आंदोलन के बीच किसान की मोत हुई है। आज शुक्रवार को आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत हो गई है। इस केस में किसान की जान हॉर्ट अटैक से होने बताया जा रहा है। मृतक किसान का नाम प्रगट सिंह बताया जा रहा है जो कि, पंजाब के अमृतसर के एक गांव के रहने वाले थे। बता दें कि, किसान एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर काफी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।

आंदोनल का एक साल होने में कुछ दिन बाकी

किसान एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से किसान पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए है। इस आंदोलन को 13 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। केंद्र से तालमेल भी नहीं हो रहाह है, ऐसे में बॉर्डर पर किसानों की संख्‍या और बढ़ने की संभावना जताई गई है। ओर अगले कुछ दिनों में यहां पर दोनों मोर्चों पर किसानों की एक बड़ी महापंचायत होने वाली है।

तीन बड़ी महापंचायत का आव्‍हान

मिली जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी से 13 फरवरी के अंतराल में यहा पर तीन बड़ी किसान महापंचायत बुलाया गया है, इस महापंचायत को सफल बनाने के‍ लिए किसाना व्‍यापक रुप से तैयारी कर रहे है, और आंदोलन में बड़ी संख्‍या में किसानों के शामिल होने का आव्‍हान किया जा रहा है। इस लिहाज से किसान नेता अब इस आंदोलन के लिए पूरी रणनीति में जुट गए है। 

डल्लेवाल का भूख हड़ताल का 66वें दिन 

वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन आज (शुक्रवार) 66वें दिन में प्रवेश कर गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ती सुधरती रहा है। हालांकि, बीते कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे की वजह से किसान नेता डल्लेवाल का शरीर कमजोर हो गया है। इसके कारण उन्हें बुखार आ गया है। वह अकेले ज्‍यादा कुछ उठना-बैठना नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

चूरू से निकला किसान एकता ट्रैक्टर मार्च जयपुर की ओर रवाना, हजारों अन्नदाताओं ने दिल्ली की तरफ किया कूच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की धरती एक बार फिर बड़े किसान आंदोलन की गवाह बन रही है। वर्षों से लंबित फसल बीमा क्लेम, बिजली-पानी...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵