back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम और तमिलनाडु की राज्य सभा सीटों पर उपचुनाव के तारीख की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग?

भारतीय निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और असम के उपचुनाव कराने की तारीख का ऐलान कर दिया है। असम की 2 और तमिलनाडु की 6 राज्य सभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होगा।

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और असम के उपचुनाव कराने की तारीख का ऐलान कर दिया है। असम की 2 और तमिलनाडु की 6 राज्य सभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने काउंटिग की तारीख को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। 

आयोग ने अपनी प्रेस रिलीज में इलेक्शन की सीटों का जिक्र कर नोटिफिकेशन की डेट से लेकर काउंटिंग की तारीख तक सब कुछ बताया है। असम की 2 और तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। असम के मिशन रंजन दास और बीरेंद्र प्रसाद वैश्य 14 जून को रिटायर हो रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु के अंबुमणि रामदॉस, एम. शणमुगम, एन. चंद्रशेखरन, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, पी. विलसन और थिरु वाइको 24 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। 

https://twitter/ECISVEEP/status/1926914653478674516

कब होगी काउंटिंग?


असम और तमिलनाडु में होने वाले इलेक्शन का नोटिफिकेशन 2 जून (सोमवार) को जारी किया जाएगा। वहीं, नोमिनेशन की आखिरी तारीख 9 जून (सोमवार) है। नोमिनेशन की स्क्रूटनी 10 जून (मंगलवार) तक रहेगी। और प्रत्‍याशी के नाम वापसी की आखिरी तारीख 12 जून तक है। इस बीच, कोई भी उम्‍मीदवार अपना वापस कर सकता है। चुनाव 19 जून को होगा। वहीं, काउंटिंग भी 19 जून को ही होगी है। 

कोविड पर क्या बोला इलेक्शन कमीशन ?


इस बीच, देश भर कोविड ने दस्‍तक दे दी है। कई राज्‍यों में कई नए मामले सामने आए है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार जानकारी शेयर कर रहा है। अस्‍पतालों को जरुरी निर्देशों के पालन करने के लिए कहा गया है। तो वहीं, चुनाव आयोग ने कोविड 19 के केस को बढ़ते हुए देखकर इसको लेकर भी जानकारी दी है।

इलेक्‍शन कमीशन ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, ”इलेक्शन कमीशन समय-समय पर कोविड 19 से जुड़े नियम चुनाव के दौरान बताता रहेगा।” बता दें कि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 1000 से ज्यादा केस हैं। हर दिन किसी न किसी राज्‍य से नए मामले सामने आ रहे है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो आम आदमी भी लड़ सकता है चुनाव? अगर आप भी लड़ना चाहते हैं विधानसभा चुनाव तो कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चुनाव आयोग ने 15 मार्च 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...