नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। इसी बीच मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता Anant Singh कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे। वह Beur Jail में बंद हैं, लेकिन अदालत के आदेश के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में वोट डालने के लिए बिहार विधानसभा लाया गया। मतदान करने के बाद उन्हें फिर से जेल वापस भेज दिया गया।
चमकदार शर्ट और माथे पर तिलक में दिखे अनंत सिंह
विधानसभा पहुंचने के दौरान अनंत सिंह चमकदार सफेद शर्ट, चश्मा और माथे पर तिलक लगाए नजर आए. उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। विधानसभा पहुंचने पर उन्होंने मीडिया के सामने विक्ट्री साइन भी दिखाया.
NDA की जीत का किया दावा
मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे. उन्होंने कहा, “पांचों सीट हम जीतेंगे और हम Nitish Kumar को वोट करेंगे। जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह के वकील ने अदालत में याचिका दायर की थी. इसमें कहा गया था कि राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और वह एक विधायक होने के कारण वोट देने का अधिकार रखते हैं। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आदेश दिया कि उन्हें पुलिस सुरक्षा में विधानसभा ले जाकर मतदान कराया जाए और उसके बाद वापस जेल भेज दिया जाए।
बिहार में 5 सीटों पर हो रहा मुकाबला
इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें Bihar की 5, Odisha की 4 और Haryana की 2 सीटें शामिल हैं. बिहार में 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
एनडीए नेताओं का भी बड़ा दावा
बिहार सरकार के मंत्री Mangal Pandey ने भी दावा किया कि एनडीए के सभी उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। वहीं आरजेडी विधायकों को होटल में रखने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसी बीच एनडीए समर्थित नेता Upendra Kushwaha के बेटे Deepak Kushwaha ने भी कहा कि बिहार में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है।




