नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी पूरी है। हमने प्रत्याशी घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही पार्टी आलाकमान से उन्हें अनुमति मिल जाएगी, तो आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।
सभी 90 विधानसभा सीटों की तैयारी कर रहा हूं: सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के हरियाणा के मुखिया सुशील गुप्ता ने भी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपना बयान दिया है। सुशील गुप्ता ने कहा है कि मै आम आदमी पार्टी हरियाणा का मुखिया होने के नाते सभी 90 विधानसभा सीटों की तैयारी कर रहा हूं। हमें अभी तक हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर पार्टी आलाकमान से कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर हमें आज भी कोई खबर नहीं मिलती है तो हम आज शाम तक अपने सभी 90 प्रत्याशियों की सूची जारी कर देंगे।
हम लोगों के पास भी समय नहीं बचा है: संजय सिंह
वहीं इसको लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि AAP एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है। आम आदमी पार्टी का हरियाणा में एक बहुत ही मजबूत संगठन है। अब जैसे ही संदीप पाठक जी और सुशील गुप्ता जी को आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल साहब निर्देश देंगे, वे प्रत्याशियों की सूची जारी कर देंगे। संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के हरियाणा के मुखिया सुशील गुप्ता का यह कहना बिल्कुल जायज है कि अगर खबर न मिलने पर वह शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर देंगे। क्योंकि हम लोगों के पास भी समय नहीं बचा है, नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2024 है।
हम सभी उसमे अपनी सहमती के साथ ही आगे बढ़ेंगेआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि जो लोग पार्टी में संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने का काम कर रहे हैं, वे अरविंद केजरीवाल से चर्चा करके ही इस मुद्दे में आगे बढ़ेंगे। संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ज हरियाणा में पार्टी का काम देख रहे हैं। उन्होंने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, पार्टी आलाकमान का जो भी फैसला होगा, हम सभी उसमे अपनी सहमती के साथ ही आगे बढ़ेंगे। ी




