नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अयोध्या दुष्कर्म मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक तरफ समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश सादव DNA टेस्ट की मांग कर रहे हैं। तो वहीं उन्हीं की पार्टी के अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिये। अवधेश प्रसाद ने कहा कि सपा की मांग है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराये और उन्हें 20 लाख रुपये भी दे।
अखिलेश यादव ने क्या कहा ?
अयोध्या दुष्कर्म मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी साजिश शुरू करना चाहती है। बीजेपी का हमेशा से मकसद समाजवादियों को बदनाम करना रहा है। खास तौर पर मुसलमानों को लेकर इनकी सोच काफी अलोकतांत्रिक है। इस दौरान अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई योगी लोकतंत्र में भरोसा नहीं रखता तो वो योगी नहीं हो सकता।
3 घटनाओं का उदाहरण देते हुए अखिलेश ने किया हमला
अखिलेश ने 3 घटनाओं का उदाहरण देते हुए BJP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाथरस में जो घटना घटी। उसमें भाजपा विधायकों और नेताओं ने साधु के कार्यक्रम के लिए अनुमति के लिए लिखा था, लेकिन प्रशासन की बदइंतजामी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जानें चली गई। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती नगर में पुलिस ने पूरी लिस्ट दी थी, लेकिन सीएम और सरकार ने सिर्फ यादव और मुसलमानों का नाम लिया।
आरोपी को मिलनी चाहिये फांसी की सजा- अवधेश प्रसाद
वहीं अयोध्या दुष्कर्म मामले को लेकर SP सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी पीड़िता के साथ खड़ी है। जो भी आरोपी हो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिये। इसके लिए पार्टी ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए और उन्हें 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाए।
‘लड़के हैं गलती हो जाती है’
वहीं इस संबंध में केशव प्रसाद मौर्या ने SP सुप्रीमो पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के मोहरा अखिलेश यादव इस मामले में न्यायालय की बात को गुमराह नहीं कहें। बता दें कि BJP प्रदेश मुख्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव के बयान को याद दिलाते हुए एक होर्डिंग लगाई गई है। जिसपर लिखा है कि लड़के हैं गलती हो जाती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





