back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणछोड़दास निकले अखिलेश अपनी फिक्र करें : सिद्धार्थ नाथ

लखनऊ, 6 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने चुनाव न लड़ने की घोषणा कर मैदान छोड़कर खुद को रणछोड़दास साबित कर चुके हैं। भजपा सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने के बाबत स्पष्ट घोषणा कर चुके हैं। अखिलेश अपनी चिंता करें तो बेहतर। वैसे वह पहले ही विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर मैदान छोड़कर खुद को रणछोड़दास साबित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा में जमीन-आसमान का फर्क है। सपा पार्टी नहीं, दुकान है, जबकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी है। इसमें कौन चुनाव लड़ेगा, यह संसदीय बोर्ड तय करता है। मुख्यमंत्री भी यह बात कह चुके हैं। अखिलेश तो अपनी दुकान के खुद मालिक हैं। उन्होंने तय कर लिया कि चुनाव नहीं लड़ना है तो नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा, इसकी वजह अखिलेश भी जानते हैं और जनता भी। दअरसल वह कहीं से चुनाव लड़ें, उनका हारना तय है। लिहाजा, रणछोड़दास की तरह वह पहले ही पीठ दिखा दिए। चुनाव में सपा का वही हाल होना है जो बिना कमांडर की फौज का। –आईएएनएस विकेटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵