back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश ने मोदी सरकार पर किया हमला, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल; कहा- 80 की 80 सीटें भी जीत जाऊं तब….

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर भी मोदी सरकार को घेरा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के सातंवें द‍िन 2 जुलाई 2024 को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सदन में पेपर लीक मामले से लेकर जाति जनगणना, अयोध्या, ओपीएस, एमएसपी, अग्‍न‍िवीर योजना समेत कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा है।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर भी मोदी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जुमला करने वालों से उत्तर प्रदेश का विश्वास उठ गया है। अखिलेश यादव ने पेपर लीक मामले को सदन में उठाया और इसको लेकर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में परीक्षा माफिया का जन्म हुआ है। अखिलेश यादव ने पेपर लीक मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के लिए यहां तक कह डाला कि पेपर लीक इसलिए किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। 

केंद्र सरकार ने एक भी एक्सप्रेसवे में अपना योगदान नहीं दिया है

अखिलेश यादव ने सदन में कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने भाजपा की सरकार बनवाई, उसी उत्तर प्रदेश से भेदभाव किया गया। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे को लेकर मोदी सरकार को घेरा और कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं, वे सभी उतर प्रदेश सरकार के बजट से बनाए गए हैं।

केंद्र सरकार ने एक भी एक्सप्रेसवे में अपना योगदान नहीं दिया है। इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के गोद लिए गए गांव को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस गांव को गोद लिया था, उसकी तस्वीर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 10 साल में वही कच्ची पगडंडिया और टूटी सड़के हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इन्हे तो नाम भी याद होगा या नहीं, मै नाम पूछकर शर्मिंदा नहीं करूंगा। जिसको गोद लिया जाता है, उसको अनाथ नहीं छोड़ना चाहिए, यह अच्छी बात नहीं होती। 

80 की 80 लोकसभा सीटें भी जीत जाएं तो भी उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं

अखिलेश यादव ने फैजाबाद से विधायक अवधेश प्रसाद को अपने पास बैठकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अयोध्या में मिली हार को लेकर बीजेपी को घेरा ही उसके साथ ही कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने सदन में चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा जब आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी तो उन्होंने देखा था कि चुनाव आयोग कुछ लोगों पर मेहरबान रहा। उन्होंने कहा कि अगर यह संस्था निष्पक्ष होगी तो भारत का लोकतंत्र मजबूत हो जायेगा। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए यहां तक कह डाला कि ईवीएम पर उन्हें अभी भी विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वह उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटें भी जीत जाएं तो भी उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं होगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...