back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना महिलाओं के लिए है बेस्ट, 2 लाख तक करना होता है निवेश

महिलाओं को निवेश करने के लिए सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना बनाई है। जिसमें 7.50 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इसमें सिर्फ 2 साल के लिए निवेश किया जा सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी बचत की बत होती है तब महिलाओं को इसमें सबसे आगे रखा जाता है। परिवार चलाने से लेकर बचत करने तक में महिलाएं अव्वल होती हैं। इसलिए महिलाओं को इम्पावर करने के लिए सरकार समय समय पर स्कीमें निकालती है। ताकि उनके बचत में और बढ़ोतरी हो सके। आइये हम बताते हैं कि महिलाओं के निवेश के लिए कौन-कौन सी हैं स्कीमें हैं। जहां महिलाएं निवेश कर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकती हैं।

7.50 फीसदी का मिलेगा ब्याज

यह स्कीम मुख्यत: छोटी सेविंग स्कीम है। इसका फायदा महिला और युवतियों को मिलता है। इस स्कीम में सरकार 7.50 फीसदी की दर से ब्याज देती है। मुख्य रुप से ये पोस्ट ऑफिस स्कीम है। इसका मतलब महिलाओं को इस स्कीम का फायदा लेने के लिए पोस्ट ऑफिस में ही अकाउंट खुलवाया जाता है। हालांकि कुछ बैंकों ने भी इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवाने की सुविधा देनी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत महिलाएं साल में 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं।

क्या है खासियतें?

  • इस योजना के तहत कोई भी महिला अपने या अपनी बेटी के नाम से पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवा सकती है। 
  • इस योजना की अवधि 2 साल है। यानी 2 साल में कुल रकम ब्याज सहित वापस मिल जाएगी।
  • 2 साल के लिए इसमें कम से कम 1000 रुपये और अधकतम 2 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं।
  • अकाउंट खुलने के एक साल बाद कुल जमा रकम की 40 फीसदी रकम इमरजेंसी में निकाली जा सकती है।
  • इसमें निवेश करने पर फिक्स ब्याज मिलता है। शेयर मार्केट की तरह इसमें कोई खतरा नहीं होता।

2 लाख के कितने मिलेंगे ब्याज? 

इस स्कीम में सालाना 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। जो कि कई बैंकों में FD पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा है। इसमें ब्याज की गणना तिमाी के आधार पर मिलती है। इससे सालना के मुकाबले ज्यादा रकम मिलती है। अगर कोई महिला इसमें 2 लाख रुपये जमा करती है तो उसे 32, 044 रुपये ब्याज मिलेंगे। इससे कुल रकम 2,32,044 रुपये हो जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरू करना है लेकिन नहीं हैं पैसे? अभी डीलरशिप बिजनेस की करें शुरुआत और लाखो कमाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क- डीलरशिप बिजनेस का सीधा अर्थ है मैन्युफैक्चर और ग्राहक के बीच की कड़ी बनना। यह बिजनेस इसलिए भी प्रचलन में...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵