back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऊर्जा मंत्री के आते ही कार्यक्रम में बत्ती गुल, अधिकारियों पर आगबबूला हुए एके शर्मा, 5 अफसरों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के साथ एक अजीब वाकया हो गया है। यूपी के मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के साथ एक अजीब वाकया हो गया है। यूपी के मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई। बिजली के इस अचानक हुए इस फॉल्ट के चलते कार्यक्रम बाधित हो गया और मौके पर अंधेरा छा गया। जिससे मंत्री समेत तमाम गणमान्य अतिथि असहज नजर आए। 

इस बड़ी लापरवाही के चलते बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गाज गिर गई। प्रशासन ने सख्‍ती दिखाते हुए विद्युत विभाग में तैनात कर्मचारियों की इस लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मंडल चीफ इंजीनियर अशोक सिंघल समेत पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिसकी जानकारी मेरठ से पत्र जारी करते हुए दी गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री रविवार को मुरादाबाद में विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे। बाकी कार्यक्रमों में व्‍यवस्‍थाओं के चलते शाम को नगर निगम के बनाए गए 5D मोशन थिएटर का उद्घाटन करने कंपनी बाग पहुंचे थे। मंत्री जैसे ही उद्घाटन के लिए मंच पर पहुंचे। अचानक बिजली गुल हो गई। और चारों ओर अंधेरा छा गया। अधिकारियों को सप्लाई बहाल करने में करीब दस मिनट का समय लगा। इस घटना से नाराज मंत्री ने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के इस तरह के रवैया से पहले भी नाराज थे। इससे पहले भी शिकायतें थी कि, बिजली विभाग के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही समस्याओं का समाधान करते हैं। मंत्री के कार्यक्रम में बिजली बाधित होने की घटना ने इन शिकायतों को सही साबित कर दिया। 

5 अफसर तत्काल प्रभाव से निलंबित

विद्युत विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर ने पहले संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर ललित कुमार को निलंबित किया। इसके बाद, क्रमवार अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम, SDO राणा प्रताप, अधीक्षण अभियंता सुनील अग्रवाल और मंडल चीफ इंजीनियर अशोक सिंघल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों को साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया। खासतौर से मंत्री स्तर के कार्यक्रमों में कोई चूक होने पर जिम्मेदारों को सीधी कार्रवाई झेलनी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...