नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । इंडिगो और आकाशा के बाद एक और विमानन कंपनी एयर इंडिया राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ के लिए हवाई सेवा शुरु करेंगी। हालांकि यह सेवा यात्रियों के डिमांड को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा है कि, वह 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस दिल्ली से उत्तरप्रदेश प्रयागराज के मार्ग पर दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी।
12 जनवरी से 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगी सेवाएं
बयान में कहा गया, महाकुंभ के मध्य नजर दोनों दिशाओं में एक कुशल सुविधा को देखते हुए दिन में रवानगी के साथ ये उड़ानें देश के कई हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली के रास्ते प्रयागराज के लिए संपर्क मुहैया कराया जाएगा।’’ फिलहाल एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की प्रयागराज के लिए रेगुलर सर्विस संचालित नहीं होती हैं।
वहीं पिछले कुछ दिनों में स्पाइसजेट ने भी ऐलान किया था कि, वह प्रयागराज के महाकुंभ मेले के लिए राजधानी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से जोड़ने वाली स्पेशल रोजाना फ्लाइट संचालित करेगी। ये सेवाएं 12 जनवरी से 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगी। इंडिगो और अकासा एयर भी विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए उड़ानों का परिचालन करती हैं।
क्या होगी टाइमिंग?
एयरलाइन ने विशेष उड़ानों के लिए समय सारणी जारी की है वह इस प्रकार से अपनी सेवा उपलब्ध कराएंगी। कंपनी के अनुसार, – 25 जनवरी से 31 जनवरी तक, एयर इंडिया की दिल्ली-प्रयागराज फ्लाइट दिल्ली से 14:10 बजे रवाना होगी और 15:20 बजे प्रयागराज लैंड करेंगी।वहीं वापसी की फ्लाइट प्रयागराज से 16:00 बजे उड़ान भरेगी और 17:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।- 1 फरवरी से 28 फरवरी तक एयर इंडिया ने अपने समय सारणी में कुछ बदलाव किया है, जिसमें दिल्ली से फ्लाइट 13:00 बजे रवाना होगी और 14:10 बजे प्रयागराज उतरेंगी। – यह फ्लाइट दिल्ली वापसी के लिए प्रयागराज से 14:50 बजे उड़ेगी 16:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
प्रयागराज के लिए फ्लाइट सर्विस एक अहम भूमिका
एयरलाइन कंपनी यात्रियों की सुविधा के लिए जानकारी देते हुए कहा, फ्लाइट के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंटों सहित सभी मंचो पर जल्द ही सेवा चालू हो जाएगी। वहीं इक्सिगो के समूह सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा, प्रयागराज अब डायरेक्ट और वन-स्टॉप फ्लाइट के जरिए से 20 से अधिक स्थानों से जुड़ा हुआ है। पिछले कुंभ मेले के लिए प्रयागराज की एयर कनेक्टिविटी केवल दिल्ली से थी। इस बार महाकुंभ मेले में दर्शनार्थी और तीर्थयात्रियों को लाने-ले जाने में फ्लाइट सर्विस एक अहम योगदान निभा रही है।





