back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में दिल्ली में कराया गया लैंड

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-119 ने मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट के लिए देर रात करीब 2 बजे उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद ही फ्लाइट में बम की खबर मिली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बम की धमकी के चलते सोमवार को मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयरइंडिया की फ्लाइट को दिल्ली में लैंड कराया गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। सभी यात्री दिल्ली- एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं। इस फ्लाइट में बम होने की धमकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दी गई थी।

दिल्ली में फ्लाइट को लैंड कराया गया

IGI पर मौजूद पुलिस DCP ऊषा रंगनानी ने बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी के कारण दिल्ली में लैंड करा दिया गया है। विमान में सवार यात्रियों और क्रू के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 

सभी यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर हैं

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि ‘मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 119 को 14 अक्टूबर को सुरक्षा अलर्ट दिया गया। सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर इसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया है। सभी यात्री उतर गए हैं और दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल पर हैं। हमारे सहकर्मी अचानक हुई असुविधा के लिए यात्रियों की परेशानी को कम करने का काम कर रहे हैं।’

फ्लाइट ने 2 बजे टेक ऑफ किया था

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-119 ने मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट के लिए देर रात करीब 2 बजे उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही फ्लाइट में बम होने की खबर मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया और फ्लाइट को दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। 

इससे पहले 22 अगस्त को भी मिली थी धमकी

इससे पहले इसी तरह की धमकी 22 अगस्त को भी दी गई थी। उस समय यह कहा गया था कि एयर इंडिया के एक विमान में बम है, वह फ्लाइट मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही थी जिसके बाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लगाई गई थी।  

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...