back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAC में पेश हुए एअर इंडिया सीईओ, ड्रीमलाइनर को बताया सबसे सुरक्षित विमान

एअर इंडिया ने संसद की लोक लेखा समिति- PAC को सौंपे गए अपने जवाब में अहमदाबाद में 12 जून को हुए AI-171 विमान दुर्घटना में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का बचाव किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । एअर इंडिया ने संसद की लोक लेखा समिति- PAC को सौंपे गए अपने जवाब में अहमदाबाद में 12 जून को हुए AI-171 विमान दुर्घटना में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का बचाव किया है। इसे सबसे सुरक्षित विमानों में से एक बताया है। एयरलाइन कंपनी ने पीएसी को बताया कि, वर्तमान में विश्वभर में 1,000 से अधिक ड्रीमलाइनर विमान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एयरलाइन कंपनी का बचाव पीएसी की बैठक के दौरान आया, जो मूल रूप से ‘एयरपोर्ट पर चार्ज लगाने’ पर चर्चा करने के लिए निर्धारित थी। 

बता दें, यह बयान 12 जून की दुर्घटना के बाद आया है, जिसमें अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड के बाद ही मेघाणी नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गई थी। जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 260 लोगों की मौत हो गई थी। हताहतों में मेडिकल कॉलेज के 19 छात्र भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया ने पीएसी से कहा, ‘इस विमान हादसे से कंपनी बहुत चिंतित है और आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।’

PAC में पेश हुए एअर इंडिया सीईओ

पीएसी की बैठक में एअर इंडिया की ओर एयरलाइन कंपनी के सीईओ विल्सन कैम्पबेल में भाग लिया, उनके अलावा मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन एंड सिक्योरिटी, के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इंडिगो और अकासा एयर सहित अन्य एयरलाइन कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हुए। 

सेफ्टी प्रोसीजर ऑडिट की उठी मांग

जानकारी के मुताबिक, पब्लिक अकाउंट कमिटी में शामिल सांसदों ने सेफ्टी प्रोसीजर पर एयरलाइन कंपनियों के अधिकारियों से जवाब मांगा और बीसीएएस द्वारा तत्काल ऑडिट की मांग की है। सांसदों ने डीजीसीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, हाल ही में सुरक्षा चूक पर चिंता जताई और पहलगाम आतंकी हमले के बाद विमान किराए में बढ़ोतरी को रेगुलेटरी अथॉरिटी की असफलता का संकेत बताया। दुर्घटना जांच समिति में कौन शामिल होगा इसके चयन मानदंडों के बारे में भी जानकारी मांगी है। और पूछा कि क्या विदेशी एविएशन एक्सपर्ट्स से परामर्श किया गया था। या उन्हें जांच में शामिल किया गया था। 

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो जो अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहा है, मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी । सूत्रों के मुताबिक एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो अमेरिका स्थित नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के साथ समन्वय में काम कर रहा है। दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद होने के बाद जांच में तेजी आई है। जहां अहमदाबाद में विमान दुर्घटनास्थल से 13 जून को कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर CVR और 16 जून को फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर FDR बरामद किया गया था। 24 जून को ब्लैक बॉक्स को भारतीय वायुसेना के विमान से अहमदाबाद से दिल्ली लाया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...