back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रयागराज में बवाल के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों समेत 600 पर FIR, 85 गिरफ्तार, सुरक्षा चाक चौबंद

बीते दिन पुलिस ने 10 और बवालियों को गिरफ्तार किया है। अबतक कुल 85 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रयागराज के करछना तहसील के भड़ेवरा बाजार में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अब तक भीम आर्मी के पदाधिकारियों समेत लगभग 600 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है। इस घटना में अब तक कुल 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बीते दिन 10 और बवालियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। फरार अन्य आरोपियों की खोज जारी है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद फोटो और वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान में लगी है।

क्‍या है मामला ?

दरअसल, प्रयागराज के भड़ेवरा बाजार में बीते रविवार को हुई हिंसा का मामला गरमाया हुआ है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों ने इसौटा गांव जाने से रोक दिए जाने के बाद भारी तोड़फोड़ और आगजनी की। भीड़ ने दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद उनमें आग लगा दी। इस मामले में भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल 54 नामजद और 550 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

मामले को लेकर क्‍या बोले सांसद चंद्रशेखर आजाद ?

इस बीच, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि उपद्रव में उनके समर्थकों का कोई रोल नहीं है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि जांच के बाद कार्रवाई करे, लेकिन उनके समाज के लोगों को बदनाम न किया जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि उनके लोगों को परेशान किया गया तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन होगा और विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

घटना के बाद पूरे इसौटा गांव और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ फ्लैग मार्च और निरंतर निगरानी जारी है ताकि माहौल को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोका जा सके। साथ ही, बवालियों के खिलाफ सख्त और तेज कार्रवाई भी जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵